SwadeshSwadesh

मुंबई : अंधेरी में व्यापारी पर जानलेवा हमला, घायल

Update: 2018-08-04 04:40 GMT

मुंबई। अंधेरी स्थित मरोल इलाके में दो अज्ञात बदमाशों ने भंगार व्यापारी पर फायरिंग की और फरार हो गए। इस घटना में घायल व्यापारी असलम खान को तत्काल होली स्पीरिट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनके पेट में लगी गोली निकाल ली गई है। इस मामले की जांच स्थानीय पुलिस कर रही है।

शुक्रवार रात को असलम खान अंधेरी में मरोल इलाके में स्थित अपने घर कार से लौट रहे थे। जैसे ही वे अपनी बिल्डिंग के पास कार से उतरे, वहां पहले से ही घात लगाए दो नकाबपोश बदमाशों ने खान पर फायरिंग कर दिया। इस घटना में एक गोली उनके पेट में लगी, जबकि दूसरी गोली हवा में चली गई। दोनों बदमाश घटनास्थल से फरार हो गए और घायल खान को तत्काल अंधेरी में होली स्पीरिट अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक खान के पेट से गोली निकाल दी गई है और उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सीसीटीवी के माध्यम से जांच शुरू कर दिया है। स्थानीय पुलिस खान के परिवार वालों से जानकारी इकठ्ठा करने का प्रयास कर रही है। 

Similar News