BJP सांसद लता वानखेड़े के प्रतिनिधि की गुंडागर्दी: नाबालिग भाई - बहन से की मारपीट, बच्ची के प्राइवेट पार्ट पर चोट, लड़के के सिर में पांच टांके

Update: 2025-04-20 10:01 GMT

BJP सांसद लता वानखेड़े के प्रतिनिधि की गुंडागर्दी

मध्यप्रदेश। भाजपा सांसद लता वानखेड़े के प्रतिनिधि और उसके समर्थकों नाबालिग भाई - बहन से मारपीट की। दोनों बच्चों को इतनी बुरी तरह पीटा गया कि, बच्ची के नाक से कौन और प्राइवेट पार्ट पर चोट आई है जबकि लड़के के सिर में 5 टांके लगे हैं। डॉक्टर ने दोनों को ऑब्जर्वेशन में रखा है। सागर में दोनों भाई - बहनों का इलाज किया जा रहा है।

यह मामला बीना नौगांव की है। नाबालिग लड़का किसी काम से दुकान की ओर जा रहा था उसी समय सांसद प्रतिनिधि संतोष ठाकुर, गोलू ठाकुर और हरि सिंह ठाकुर ने हमला कर दिया। आरोप है कि, नाबालिगों की डंडे और रॉड से पिटाई की गई। पहले लड़के को पीटा गया फिर बीचबचाव करने आई बच्ची के साथ भी मारपीट की गई।

संतोष ठाकुर, गोलू ठाकुर और हरि सिंह ठाकुर के साथ - साथ किट्टू ठाकुर और भोला ठाकुर ने दोनों भाई - बहन को तब तक पीटा जब तक वे बेहोश न हो गए। गंभीर रूप घायल भाई - बहन को लेकर परिजन अस्पताल पहुंचे यहां उन्हें सागर रेफर किया गया। पीड़ितों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सांसद प्रतिनिधि संतोष ठाकुर, गोलू ठाकुर और हरि सिंह ठाकुर समेत किट्टू ठाकुर और भोला ठाकुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दिए गए बयान में नाबालिग ने बताया कि, किसी पुरानी बात को लेकर संतोष ठाकुर, गोलू ठाकुर और हरि सिंह ठाकुर के साथ - साथ किट्टू ठाकुर और भोला ठाकुर रॉड और डंडे लेकर उसे पीटने आए थे। वे गंदी - गंदी गालियां दे रहे थे इसके बाद मारपीट की। जब बहन बचाने पहुंची तो उसके साथ भी मारपीट की। इसके बाद शोर मचाने पर परिजन बचने पहुंचे। परिजनों के साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद आरोपियों ने धमकी दी कि, आज तो बच गए दोबारा दिखे तो ख़त्म कर देंगे।

इस मामले की खबर भाजपा जिलाध्यक्ष तक पहुंच गई है। उन्होंने पार्टी के स्तर पर चर्चा करने की बात कही है। बीना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Tags:    

Similar News