SwadeshSwadesh

अरविंद केजरीवाल बोले - जनता भाजपा से है नाराज

Update: 2018-08-20 15:29 GMT

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि जनता भाजपा के सांसदों से खासी नाराज और दिल्ली सरकार से बहुत खुश है। इसलिए 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगने वाला है।

केजरीवाल ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, 'जनता भाजपा के सांसदों से खासी नाराज है। जनता आम आदमी की दिल्ली सरकार से बहुत खुश हैं। वहीं, जनता बीजेपी से इस बात पर भी बहुत नाराज है कि भाजपा ने दिल्ली सरकार के कामों में रोड़े अटकाए। 2019 लोकसभा चुनावों में भाजपा को दिल्ली में बड़ा झटका लगने वाला है।'

उल्लेखनीय है कि केजरीवाल केंद्र सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर अकसर काम न करने देने का आरोप लगाते आये हैं। 

Similar News