SwadeshSwadesh

रैना-वीरू ने माही को इस अंदाज में किया बर्थ डे विश

Update: 2018-07-07 11:00 GMT


नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धौनी आज 37 साल के हो गए। इस अवसर पर पूर्व से लेकर वर्तमान खिलाड़ियों ने माही के लिए सोशल मीडिया पर शुभकामना संदेश शेयर किए। इन सभी शुभकानमा संदेशों में से जो सबसे बेहतरीन संदेश था, वह किसी और ने नहीं बल्कि टीम इंडिया और चेन्नई सुपर किंग्स के उनके साथी सुरेश रैना का था। सुरेश रैना ने महेंद्र सिंह धौनी को जन्मदिन की मुबारकबाद देते हुए उनके जन्म दिवस को भारत के लिए 'ब्लेस्ड डे' बता दिया। सुरेश रैना के अलावा अपने मजाकिया ट्वीट्स के लिए मशहूर वीरेंद्र सहवाग ने भी महेंद्र सिंह धौनी को उनके जन्मदिन पर खास अंदाज में विश किया। वीरेंद्र सहवाग ने अपने ट्वीट में महेंद्र सिंह धौनी को बड़े ही चुटिले अंदाज में दुनिया का बेस्ट मैच फिनिशर बता दिया।


गौरतलब है कि अपने जन्मदिन से पहले वाली शाम को महेंद्र सिंह धौनी इंग्लैंड के खिलाफ कार्डिफ में खेले गए दूसरे टी20 मैच में जब बल्लेबाजी के लिए उतरे तो यह उनके करियर का 500वां अंतरराष्ट्रीय मैच था। वह 500 मैच खेलने वाले तीसरे भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। अन्य दो क्रिकेटर्स जिन्होंने भारत के लिए 500 या उससे ज्यादा मैच खेले हैं, उनमें सचिन तेंदुलकर (664) और राहुल द्रविड़ (509) का नाम शामिल है। महेंद्र सिंह धौनी ने 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में डेब्यू किया था, उसके बाद से वह 318 वनडे मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, जिसमें उन्होंने 9967 रन बनाए हैं। इस दौरान वनडे में उन्होंने विकेट के पीछे कुल 404 शिकार किए हैं, जिसमें 297 कैच और 107 स्टंपिंग्स शामिल है। धौनी ने 2014 में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।

Similar News