SwadeshSwadesh

टोक्यो ओलंपिक को स्थगित करने का सवाल ही पैदा नहीं होता : थॉमस बाक

Update: 2020-03-21 08:37 GMT

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाक ने यह स्पष्ट किया है कि टोक्यो ओलंपिक 2020 समय से ही होंगे। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते ऐसा माना जा रहा था कि ओलंपिक खेल तय समय पर नहीं हो पाएंगे। बाक ने कहा कि खेलों को रद्द करने का सवाल ही पैदा नहीं होता। यह खेल 24 जुलाई से 9 अगस्त तक टोक्यो में होंगे।

उन्होंने कहा, 'अभी ओलंपिक में साढ़े चार महीने बाकी हैं और हम अलग-अलग परिदृश्यों पर विचार कर रहे हैं। अभी इन खेलों को रद्द करना जल्दबाजी होगी। अभी कार्यबल से इसके बारे में कोई सुझाव भी नहीं मिला है।'

थॉमस बाक ने बताया कि आईओसी अपने कार्यबल और विश्व स्वास्थ्य संगठन की सलाह से ही आगे फैसला करेगी। बाक पहले भी कह चुके हैं कि स्वास्थ्य सर्वोपरि है और आईओसी वित्तीय हितों पर फैसला नहीं लेगी।

बता दें कि, कोरोना वायरस के चलते दुनिया में 10000 से ज्यादा मौत हो चुकी हैं। चीन के वुहान शहर से शुरू हुई इस महामारी ने विश्व के 140 से ज्यादा देशों में पांव पसार लिए हैं।

Tags:    

Similar News