SwadeshSwadesh

पैरा एशियाई खेल : पॉवरलिफ्टिंग में भारत ने जीते दो पदक

Update: 2018-10-07 12:21 GMT

जकार्ता/स्वदेश वेब डेस्क। पैरा एशियाई खेलों को पॉवरलिफ्टिंग स्पर्धा में भारत ने रविवार को दो पदक अपने नाम किये। भारतीय पावरलिफ्टर फरमान बाशा ने पुरुषों की 49 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा का रजत पदक जीता। इसी स्पर्धा में एक अन्य भारतीय परमजीत कुमार ने कांस्य पदक पर कब्जा किया।

फरमान ने बेहतरीन प्रदर्शन कर 128 किलोग्राम का भार उठाकर इस प्रतियोगिता में दूसरी बारी में रजत पदक जीता। वह स्वर्ण पदक भी जीत सकते थे, लेकिन 133 किलोग्राम का भार उठाने में असफल रहे। लाओस के लाओपाखडी पिया ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

परमजीत ने तीसरी बारी में 127 किलोग्राम का भार उठाकर कांस्य पदक हासिल किया। यह तीनों कोशिशों में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था।

Similar News