SwadeshSwadesh

भारतीय मुक्केबाज डिंगको सिंह का निधन, प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

Update: 2021-06-10 07:30 GMT

नईदिल्ली। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और केन्द्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने भारत के पूर्व मुक्केबाज और एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता डिंग्को सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। बता दें कि डिंग्को सिंह का 42 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के बाद गुरुवार को निधन हो गया। भारत के अब तक के सबसे बेहतरीन मुक्केबाजों में से एक के रूप में माने जाने वाले डिंग्को ने 1998 के बैंकॉक एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था।

प्रधानमंत्री ने जताया शोक -

प्रधान मंत्री ने डिंग्को को एक "उत्कृष्ट मुक्केबाज" कहा, जिन्होंने अपने खेल करियर के दौरान कई पुरस्कार जीते। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, "श्री डिंग्को सिंह एक सुपरस्टार, एक उत्कृष्ट मुक्केबाज थे, जिन्होंने कई सम्मान अर्जित किए और मुक्केबाजी की लोकप्रियता को आगे बढ़ाने में भी योगदान दिया। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।"

खेलमंत्री ने जताया दुःख - 

वहीं, खेल मंत्री किरण रिजिजू ने लिखा है, "डिंग्को सिंह के निधन से गहरा दुख हुआ है। सिंह भारत के सबसे बेहतरीन मुक्केबाजों में से एक थे।"खेल मंत्री ने आगे लिखा है कि 1998 बैंकाक एशियाई खेलों में डिंग्को ने स्वर्ण पदक हासिल किया था। उन्होंने कहा कि मै शोक संतृप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। डिंग्को भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।बता दें की डिंग्को सिंह मई 2020 में कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए थे, लेकिन जल्द ही ठीक हो गए। पिछले साल अप्रैल में, डिंग्को को उसके लीवर कैंसर के इलाज के लिए इम्फाल से राष्ट्रीय राजधानी में एयरलिफ्ट किया गया था। करीब 42 साल के डिंग्को सिंह ने आज यानी गुरुवार को दम तोड़ दिया।

Tags:    

Similar News