SwadeshSwadesh

Asian Games 2018 : घुड़सवारी में भारत ने जीते दो रजत पदक

Update: 2018-08-26 08:31 GMT

नई दिल्ली। इंडोनेशिया में चल रहे 18वें एशियन खेलों के आठवें दिन रविवार को भारत ने घुड़सवारी में दो रजत पदत हासिल किए। घुड़सवारी की व्यक्तिगत स्पर्धा में फवाद मिर्जा ने भारत के लिए पहला रजत पदक हासिल किया।

मिर्जा ने सेनोर मेडिकोट नाम के घोड़े के साथ फाइनल में 26.40 सेकेंड में अपनी स्पर्धा को पूरा कर दूसरा स्थान प्राप्त किया और रजत पर कब्जा जमाया। मिर्जा का यह एशियाई खेलों में पहला पदक है। 22.70 सेकेंड के साथ स्पर्धा का स्वर्ण पदक जापान के योशियाकी ओइवा ने जीता। चीन के एलेक्स हुआ ने 27.10 सेकेंड का समय लेकर कांस्य पदक जीता।

इसके बाद टीम स्पर्धा में भारत ने दूसरा रजत पदक हासिल किया। राकेश कुमार, आशीष मलिक, जीतेंद्र सिंह और मिर्जा की टीम ने 121.30 सेकेंड के साथ रजत पदक जीता। इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक भी जापान ने ही जीता।जापान की टीम ने 82.40 सेकेंड का समय लिया। थाईलैंड ने 126.70 सेकेंड का समय लेकर कांस्य पर कब्जा जमाया।

Similar News