शुक्र ने बदली चाल: जानिए किन राशियों की चमकेगी किस्मत, और किसे मिलेगा विशेष लाभ?

शुक्र कुंभ राशि में गोचर कर रहा है, जिससे सभी राशियों की चाल बदल गई है। इन राशियों को विशेष लाभ मिलने वाला है..

Update: 2026-02-06 08:07 GMT

आज से कुछ राशियों की किस्मत बदलने वाली है, क्योंकि शुक्र ग्रह ने कुंभ राशि में प्रवेश कर लिया है। शुक्र की इस चाल से विशेष रूप से सुख, प्रेम और करियर से जुड़े मामलों में लाभ मिलने की संभावना है। इस खबर में हम आपको बताएंगे कि शुक्र की कुंभ राशि में चाल बदलने से किस राशि को क्या लाभ मिलेगा?

शुक्र ग्रह को सुख, प्रेम और ऐश्वर्य का प्रतीक माना जाता है। 5 फरवरी की रात इस ग्रह ने अपनी चाल बदलते हुए कुंभ राशि में प्रवेश किया है। अब 1 मार्च तक शुक्र शनि की स्वामित्व वाली कुंभ राशि में ही रहेंगे। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग रूप में दिखाई देगा।

भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार, शुक्र की यह चाल प्रेम जीवन, आर्थिक स्थिति, कला, फैशन और रचनात्मक क्षेत्रों पर विशेष प्रभाव डालेगी। कुछ राशियों के लिए यह समय सुनहरे अवसर लेकर आएगा, जबकि कुछ राशियों को सतर्क रहने की आवश्यकता होगी।

मेष, वृष और मकर राशि पर रहेगी विशेष कृपा

शुक्र की यह चाल मेष, वृष और मकर राशि के लिए बेहद शुभ मानी जा रही है। इन राशि वालों को जीवन में धन लाभ, सामाजिक मान-सम्मान और निजी जीवन में सुखद अनुभव मिलने की प्रबल संभावना है।

12 राशियों पर कैसा रहेगा असर

मेष राशि

शुक्र की चाल मेष राशि के 11वें भाव (लाभ भाव) में हो रही है। इससे आय के नए स्रोत बन सकते हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और लंबे समय से अटके कार्य पूरे होंगे।

वृषभ राशि

शुक्र वृषभ राशि के स्वामी हैं और इस समय वे दसवें भाव में अपनी चाल दिखा रहे हैं। करियर के लिहाज से यह समय बेहद शुभ है। कार्यक्षेत्र में रचनात्मकता का लाभ मिलेगा। हालांकि, सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है।

मिथुन राशि

शुक्र मिथुन राशि के नौवें भाव (भाग्य भाव) में अपनी चाल से प्रभाव डाल रहे हैं। भाग्य का साथ मिलेगा और लंबी यात्राएं लाभदायक रहेंगी। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। आध्यात्मिक विषयों में रुचि बढ़ेगी और पिता या गुरु का सहयोग प्राप्त होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के आठवें भाव में शुक्र की चाल चल रही है। इससे अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। हालांकि, स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतनी जरूरी होगी। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव संभव है, इसलिए आपसी संबंधों में संतुलन बनाए रखें।

सिंह राशि

शुक्र सिंह राशि के सातवें भाव में अपनी चाल से शुभ परिणाम दे रहे हैं। वैवाहिक जीवन और साझेदारी से जुड़े मामलों में लाभ मिलेगा। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिलने की संभावना है।

कन्या राशि

शुक्र कन्या राशि के छठे भाव में अपनी चाल से प्रभाव डाल रहे हैं। विरोधियों पर विजय मिल सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखें और खान-पान का विशेष ध्यान दें। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से तालमेल बनाए रखें।

तुला राशि

शुक्र तुला राशि के पांचवें भाव में चाल बदल चुके हैं। यह समय प्रेम जीवन के लिए अनुकूल है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। रचनात्मक कार्यों में सफलता और निवेश से लाभ के योग हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के चौथे भाव में शुक्र की चाल घरेलू सुख-समृद्धि बढ़ाएगी। नया वाहन या संपत्ति खरीदने की योजना बन सकती है। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा।

धनु राशि

शुक्र धनु राशि के तीसरे भाव में अपनी चाल से साहस और आत्मविश्वास बढ़ाएंगे। भाई-बहनों के साथ संबंध मजबूत होंगे। संचार कौशल में सुधार आएगा।

मकर राशि

मकर राशि के दूसरे भाव में शुक्र की चाल धन लाभ के योग बना रही है। वाणी में मधुरता आएगी और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं।

कुंभ राशि

शुक्र आपकी ही राशि कुंभ में गोचर कर रहे हैं। इससे व्यक्तित्व में निखार आएगा और आकर्षण बढ़ेगा। आत्मविश्वास मजबूत होगा। यह समय आत्म-विकास और स्वयं पर ध्यान देने के लिए उत्तम है।

 मीन राशि

शुक्र की चाल मीन राशि के बारहवें भाव में खर्चों को बढ़ा सकती है। विदेश से जुड़े मामलों में लाभ संभव है। नींद और आंखों से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए आराम पर ध्यान दें।

इस अवधि में दिखावे और अनावश्यक खर्च से बचना बेहतर रहेगा। रिश्तों में ईमानदारी और संतुलन बनाए रखना सफलता की कुंजी साबित होगा। शनि की राशि कुंभ में शुक्र की यह चाल समाज, रिश्तों और सोच में नया दृष्टिकोण लेकर आएगी।

Tags:    

Similar News