शनिवार को वर्ष का अंतिम और तीसरा लगेगा आंशिक सूर्य ग्रहण, भारत में नहीं दिखेगा

Update: 2018-08-09 04:24 GMT

नई दिल्ली। इस वर्ष का अंतिम और तीसरा सूर्यग्रहण शनिवार 11 अगस्त को 3 घंटे 28 मिनट के लिए लगेगा लेकिन यह भारत में नहीं दिखाई देगा। इससे पहले 15 फरवरी और 13 जुलाई को सूर्य ग्रहण लगा था।

भारतीय समय के अनुसार ग्रहण दोपहर 1 बजकर 32 मिनट से शुरू होकर शाम 5 बजे तक रहेगा। सूर्यग्रहण उत्तरी गोलार्ध के उत्तरी इलाकों जैसे उत्तरी कनाडा, उत्तरी-पूर्वी कनाडा, ग्रीनलैंड, स्कैन्डीनेविया, साइबेरिया और मध्य एशिया के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा।

सूर्यग्रहण उस खगोलीय स्थिति को कहते हैं जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के ठीक बीच में आ जाता है और उसकी छाया पृथ्वी पर पड़ती है। ऐसा तभी हो सकता है जब सूर्य, चन्द्रमा और पृथ्वी इस क्रम में लगभग एक सीधी रेखा में हों। इसी के चलते सूर्यग्रहण केवल अमावस्या को ही लगता है।

चन्द्रग्रहण के विपरीत सूर्यग्रहण को पृथ्वी के दिन पक्ष के किसी भी भाग से देखा जा सकता है। इसकी अवधि भी चन्द्रग्रहण से कम होती है। चन्द्रग्रहण के विपरीत सूर्यग्रहण को आँखों से देखना खतरनाक हो सकता है। 

Similar News