नवंबर में त्योहारों की झड़ी, 30 दिन में 14 दिन त्योहार में गुजरेंगे

Update: 2023-11-03 01:15 GMT

ग्वालियर, न.सं.। नवंबर माह की शुरूआत के साथ त्योहारी सीजन की शुरूआत हो चुकी है जो 27 नवंबर तक रहेगी। मतलब यह कि इन 30 दिनों में 14 दिन तक त्योहार मनाए जाएंगे। स्नान, धर्म ध्यान के लिए यह माह शुभ माना जाता है। इसके चलते इस माह में त्योहारों की रौनक छाई रहेगी। इस दौरान धनतेरस, दीपावली सहित कई त्योहारों पर रौनक देखने को मिलेगी। देव प्रबोधिनी एकादशी के बाद बड़े पर्वों का सिलसिला थम जाएगा। इसके बाद त्योहारों की शुरूआत जनवरी माह में मकर संक्रांति से होगी।

कार्तिक मास में दीपोत्सव की धूम रहेगी। धनतेरस से पांच दिनी दीपोत्सव की शुरुआत हो जाएगी, जो भाई दूज तक चलेगी। इसमें गोवर्धन पूजा और गोपाअष्टमी के दिन गो-माता की पूजा विशेष फलदायी मानी गई है। नवंबर के इसी माह में बिहारी समाज का छठ पर्व उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। यह पर्व भी तीन-चार दिन चलेगा। इसके चलते दूसरे शहरों में कार्य करने वाले बिहारी समाजजन पर्व को मनाने अपने घर पर आ जाते हैं।

कार्तिक माह के त्योहार:-

- 3 नवंबर को स्कंध षष्ठी

- 5 नवंबर को अहोई अष्टमी

- 10 नवंबर को धनतेरस

- 11 नवंबर को नरक चतुर्दशी

- 12 नवंबर को दीपावली

- 13 नवंबर को सोमवती अमावस्या

- 14 नवंबर को गोवर्धन पूजा

- 15 नवंबर को भाई दौज

- 19 नवंबर को को छठ पूजा

- 20 नवंबर को गोपाष्टमी

- 21 नवंबर को अक्षय नवमी

- 23 नवंबर को देवउठनी एकादशी

- 26 नवंबर को वैकुंठ चतुर्दशी

- 27 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा

Tags:    

Similar News