SwadeshSwadesh

भगवान शिव को करें ऐसे प्रसन्न, इन राशियों को मिलेगा लाभ

Update: 2019-07-22 06:05 GMT

आज सावन का पहला सोमवार है। इस दिन भगवान शिव की पूजा राशि के अनुसार करने से विशेष दोष और लाभ की प्राप्ति होती है।

मेष राशि- मेष राशि के लोग सावन के पहले सोमवार के दिन जल में कच्चा दूध मिलाकर भगवान शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। पांच सफेद आक के फूल भगवान शिव को अर्पण करें और ऐसा करने से मन की चिंताएं खत्म हो जाएंगी।

वृषभ राशि- वृषभ राशि के लोग सोमवार के दिन शिवलिंग पर जल मिश्रित दूध चढ़ाना चाहिए। सफेद चंदन भगवान शिव को अर्पण करें और धन की स्थिति बेहतर हो जाएगी।

मिथुन राशि- मिथुन राशि वाले सोमवार के दिन अनार के रस से भगवान शिव शंकर का अभिषेक करना चाहिए। एक बेल पत्र पर सफेद चंदन लगाकर अर्पण करने से पारिवारिक कलह खत्म हो जाएंगे।

कर्क राशि- कर्क राशि वाले सोमवार को शिवलिंग पर घी का अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से आपके सारे रोग खत्म हो जाएंगे और आपको सफलता मिलेगी।

सिंह राशि- सिंह राशि वाले सोमवार के दिन गुड शक्कर मिश्रित जल से भगवान शिवलिंग पर अभिषेक करना चाहिए और शिवलिंग के पास गाय के घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से आपके दाम्पत्य जीवन की परेशानियों दूर होगी।

कन्या राशि- कन्या राशि वाले सोमवार के दिन जल में बेलपत्र डालकर भगवान शिवलिंग का अभिषेक करें, धतूरा अर्पण करने से नकारात्मकता दूर होगी और आपके मन की इच्छा पूरी होगी।

तुला राशि- तुला राशि वाले सभी लोग सोमवार के दिन सुगंध वाले जल से भगवान शिव शंकर का अभिषेक करें, सफेद मिठाई का भोग लगाकर बच्चों में बांट दिया। ऐसा करने से नौकरी की दिक्कत खत्म होंगी।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के सभी लोग सोमवार के दिन पंचामृत से भगवान शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। ऐसा लगातार कुछ दिन करने से व्यापार की समस्या खत्म होगी और सेहत में भी सुधार होगा।

धनु राशि - धनु राशि के सभी लोग सोमवार के दिन गाय के दूध में केसर मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। एक बिल्वपत्र पर पीला चंदन लगाकर शिवलिंग पर अर्पण करना चाहिए। इससे आपके जमीन जायदाद की परेशानी खत्म होगी।

मकर राशि - मकर राशि वाले सोमवार के दिन कुशा के जल से भगवान शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से आपके परिवार की बीमारी हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के लोग सोमवार के दिन जल में तिल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। सरसों के तेल का दीपक भगवान शिव के पास जलाएं। ऐसा करने से जिंदगी की हर परेशानी खत्म हो जाएगी।

मीन राशि- मीन राशि के लोग सोमवार के दिन कच्चे दूध में केसर और चावल मिलाकर भगवान शिवलिंग पर चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से प्रेम संबंधों की बाधा खत्म होगी। 

Similar News