SwadeshSwadesh

देश की संस्थाओं को बेचने पर उतारू है सरकार : प्रियंका

Update: 2019-11-20 05:31 GMT

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार पर देश के कई अहम संस्थानों को बेचने और प्रइवेट हाथों में देने के मुद्दे को लेकर आज हमला बोला है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा, वो भारत देश है मेरा। हमारे संस्थान हमारी शान हैं। ये ही हमारी 'सोने की चिड़िया' हैं। भाजपा ने वादा तो देश बनाने का किया था लेकिन काम भारत के बेहतरीन संस्थानों को खोखला कर उन्हें बेंचने का कर रही है। दुखद।" प्रियंका गांधी ने ये ट्वीट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बयान को दिया है। जिसमें वित्त मंत्री ने कहा था कि केन्द्र सरकार चाहती है मार्च तक एयर इंडिया और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) की बिक्री की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए।

Tags:    

Similar News