SwadeshSwadesh

11 फरवरी को नतीजा आते ही शाहीन बाग भी साफ होना शुरू हो जाएगा : अनुराग ठाकुर

Update: 2020-02-04 15:17 GMT

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार (4 फरवरी) को यकीन दिलाया कि 11 फरवरी से शाहीन बाग साफ होना शुरू हो जाएगा। भाजपा नेता ने कहा, "11 फरवरी को नतीजा आते ही शाहीन बाग भी साफ होना शुरू हो जाएगा। इसका मैं आपको विश्वास दिलाता हूं।" दक्षिण दिल्ली के शाहीन बाग में करीब 50 दिनों से जारी सीएए विरोधी प्रदर्शन को राजनीतिक दलों ने चुनावी मुद्दे के रूप में पेश किया है। भाजपा अपने प्रचार अभियान में उसका इस्तेमाल कर रही है।

इस बयान से कुछ दिन पहले चुनाव रैली के दौरान विवादित बयान देने के लिए ठाकुर के चुनाव प्रचार करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। ठाकुर ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों का समर्थन करने का भी आरोप लगाया।

ठाकुर ने दिल्ली भाजपा कार्यालय में हुए एक कार्यक्रम में कहा, "जब दिल्ली के लोग कमल (भाजपा का चुनाव चिह्न) के पक्ष में अपना वोट डालेंगे...और 11 फरवरी को परिणाम आने के बाद, शाहीन बाग (प्रदर्शन स्थल) साफ कर दिया जाएगा।"

वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री, ठाकुर के चुनाव प्रचार करने पर उस वक्त 72 घंटे की रोक लगा दी थी जब उन्होंने "देश के गद्दारों को गोली मारने" का भड़काऊ नारा लगाने के लिए भीड़ को उकसाया था और सीएए के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों को भला-बुरा कहा था।

Tags:    

Similar News