SwadeshSwadesh

दिल्ली में खत्म हुआ चुनाव प्रचार का समय, अरविंद केजरीवाल ने किया ये ट्वीट

Update: 2020-02-06 12:46 GMT

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आठ फरवरी को होने वाली वोटिंग से पहले गुरुवार शाम छह बजे चुनाव प्रचार खत्म हो जाएगा जिसके बाद कोई दल प्रचार नहीं कर सकेगा।

प्रचार का समय समाप्त होने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि आठ फरवरी को लोग काम पर ही वोट देंगे।

अरविंद केजरीवाल ने लिखा, 'प्रचार का समय खत्म हो गया। मुझे आम आदमी पार्टी के हर कार्यकर्ता और समर्थक पर गर्व है जिन्होंने एक आदर्श चुनाव अभियान चला कर लोगों का दिल जीत लिया। उन्होंने कहा कि सच्चाई के रास्ते पर कर्म करनेवालों का भगवान हमेशा साथ देते हैं। मेरा पूरा भरोसा है कि 8 फरवरी को लोग काम पर ही वोट देंगे।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आठ फरवरी को वोटिंग होगी। वोटिंग दिल्ली की सभी 70 सीटों पर एक साथ होगी। इसके अलावा नतीजों का ऐलान 11 फरवरी को होगा। बता दें कि साल 2015 में हुए पिछले दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए 67 सीटें हासिल की थी। बीजेपी को तीन सीट और कांग्रेस को शून्य सीटें मिली थीं।  

Tags:    

Similar News