SwadeshSwadesh

अटकलें खत्म, भाजपा नेता दीपक जोशी ने किया साफ, कल लेंगे कांग्रेस की सदस्यता

Update: 2023-05-05 13:15 GMT

भोपाल।  मप्र में चुनाव में भले अभी समय हो लेकिन दल-बदल शुरू हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे और पूर्व मंत्री दीपक जोशी के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें खत्म हो गई है। उन्होंने आज साफ कर दिया कि वह कल शनिवार 6 मई को कांग्रेस में शामिल होंगे।  


Full View

खास बात यह है कि पूर्व मंत्री दीपक जोशी सादा समारोह में कांग्रेस की सदस्यता लेने जा रहे हैं।  इस दौरान वह ना ही कोई शक्ति प्रदर्शन करेंगे और नाही गाड़ियों का लंबा काफिला लेकर जाएंगे।  मीडिया से चर्चा में दीपक जोशी ने ये स्पष्ट कर दिया।  उन्होंने कहा कि मेरे पिताजी भोपाल से सांसद रहे, लेकिन एक चीज का नामकरण भी उनके नाम पर नहीं किया।  देवास में लंबी लड़ाई लड़ी, वहां भी नामकरण नहीं किया, आखिर ऐसा क्यों? विचारधारा की बात नहीं है, जो पालेगा पोसेगा अब मैं उनके साथ ही रहूंगा। मैं कमलनाथ जी से प्रभावित हूं। उन्होंने सिर्फ तीन मिनट में ही पिताजी के स्मारक के लिए जमीन दे दी थी।  भाजपा ने 30 महीने में स्मारक को खडंहर बनाकर रख दिया।  

नाराजगी  का कारण - 

बता दें की दीपक जोशी मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता कैलाश जोशी के बेटे है। दीपक जोशी बागली सीट से आठ बार विधायक रहे है। वह प्रदेश सरकार में मंत्री भी रहे है। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में दीपक जोशी कांग्रेस उम्मीदवार मनोज चौधरी से चुनाव हार गए थे।  साल 2020 में मनोज चौधरी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आ गए थे अब इस सीट पर घमासान मचा हुआ है।  


Tags:    

Similar News