इंदौर में पति ने पत्नी का गला रेता, चरित्र पर था शक

Update: 2024-01-31 12:50 GMT

इंदौर।  इंदौर के चौइथराम मंडी में बुधवार सुबह मामूली कहासुनी के बाद गुस्साए पति ने अपनी पत्नी का गला रेत दिया। पत्नी का गला रेतने के बाद आरोपित पति ने अपना गला भी रेत लिया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने दंपति को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। इस घटनाक्रम का सीसीटीवीटी फुटेज भी सामने आया है। 

घटना शहर के राजेंद्रनगर थाना क्षेत्र की है। आरोपित कांचदी लोधी और उसकी पत्नी प्रेम उर्फ आरती लोधी गणपति स्थित जमता कॉलाेनी में रहते हैं। दोनों पति पत्नी हम्माली का काम करते हैं और चोइथराम मंडी में दुकान भी लगाते हैं। घर पर किसी बात को लेकर दोनों का विवाद हुआ था। इसके बाद मंडी पहुंचने पर भी दोनों में कुछ विवाद हो गया। इसके बाद अचानक कांचदी ने धारदार हथियार निकलकर पत्नी का गला रेत दिया, जिससे उसकी श्वास नली कट गई. फिर उसने खुद का गला रेत लिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल दोनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मानें तो आरोपित अपनी पत्नी पर शंका करता है और अवैध तरीके से रुपये की मांग करता है। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Tags:    

Similar News