भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता गोविन्द मालू का आकस्मिक निधन, पार्टी में शोक की लहर

Update: 2024-05-09 11:00 GMT

इंदौर। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता गोविन्द मालू का आकस्मिक निधनभारतीय जनता पार्टी के लिए मप्र से एक बुरी खबर सामने आई है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू का बुधवार की रात सीवियर कार्डियक अरेस्ट के कारण आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है।उनके निधन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दुख जताते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मालू का आज गुरुवार सुबह इंदौर के रीजनल पार्क मुक्तिधाम अंतिम संस्कार किया गया।  उनके अचानक दिवंगत होने से जहां समुचे भाजपा परिवार में दुख की लहर है, वहीं लेखन के क्षेत्र में कार्यरत पत्रकार एवं स्तम्भकारों ने भी उनके अचानक से चले जाने को भारतीय दृष्टि से किए जानेवाले लेखन के लिए एक बड़ी क्षति बताया है। 

विकास निगम के उपाध्यक्ष 

उल्लेखनीय है कि गोविंद मालू खनिज विकास निगम के उपाध्यक्ष और भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी भी रह चुके हैं। अभी वे पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता थे। वे मीडिया और सोशल मीडिया पर पार्टी का पक्ष जोरदार तरीके से रखते थे। आकस्मिक निधन से 12 घंटे पहले भी उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर निशाना साधा था।

Tags:    

Similar News