शादी के नाम पर नाबालिग को बेचने जा रही महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया

Update: 2020-08-04 08:11 GMT

ग्वालियर। शादी के नाम पर नाबालिग को बेचने जा रही एक महिला को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने किशोरी को बेचने के लिए ग्राहक तलाशती घूम रही महिला रेखा को जिला न्यायलय के समीप गिर्राज मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया।  उसके साथ एक आदमी विनोद शिवहरे को भी गिरफ्तार किया। रेखा व विनोद शिवहरे के खिलाफ महिला थाने में मामला दर्ज किया गया है।

नाबालिग के बेचे जाने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने ऐसे व्यक्ति को तलाश किया जो रेखा के संपर्क में था।इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाते हुए महिला की उस व्यक्ति से बात कराई।रेखा ने फोन पर ही 1 लाख 70 हजार में सौदा तय कर लिया। रेखा ने बृजमोहन से कहा कि वह 50 हजार रुपये एडवांस भिजवा दे। किशोरी से शादी भले ही राखी के बाद कर लेना, क्योंकि मेरा माल तो हीरा है। उसको ले जाने के लिए दूसरी पार्टी खड़ी है और दो लाख रुपये भी दे रही है।

रेखा अपने एक रिश्तेदार की बेटी को दो महीने से अपने घर पर रखी हुई थी। वह शादी के बहाने उसे बेचने का प्रयास कर रही थी।जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की को बेचने का प्रयास करने वाली रेखा शिवहरे पहले लक्ष्मणपुरा में रहती थी। वर्तमान में वह आमखो पर रह रही है। इस लड़की का परिवार लक्ष्मणपुरा में रेखा के पड़ोस में परिवार रहता था।इसलिए  रेखा का नाबालिग के घर आना-जाना था।  परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से लड़की का परिवार बेटियों की शादी करने की स्थिति में नहीं हैं।

पुलिस के मुखबिर बृजमोहन से फोन पर चर्चा में रेखा ने किशोरी का पेशेवर अंदाज में करती नजर आई।उसने बोला कच्ची गोली नहीं खेली हैं।बृजमोहन ने पूछा कि किशोरी के माता-पिता कोई लफड़ा तो नहीं करेंगे। इस पर रेखा बोली लड़की से बात कर लो।इसके बाद रेखा व उसके पति को एडवांस देने के बहाने पुराने हाईकोर्ट स्थित गिर्राज मंदिर के पास बुलाया। 



Tags:    

Similar News