SwadeshSwadesh

असहाय रतन को मिला स्वर्ग सदन आश्रम

Update: 2020-07-21 01:00 GMT

ग्वालियर, न.सं.। स्वर्ग सेवा सदन आश्रम द्वारा गरीबों की सहायता हेतु कार्य किए जा रहे हैं। आश्रम के विकास गोस्वामी ने बताया कि 60 वर्षीय रतन लोको तानसेन रोड के पास बुरी हालत में दिखाई दिए। रतन जी काफी समय से सडक़ो पर रेंगते, घसीटते एवं कचरे से खाते हुए अमानवीय जीवन जी रहे थे। बहुत समय पहले उनकी पत्नी और बच्चे भी साथ छोड़ गए। जयारोग्य चिकित्साल की नर्स आरती दीदी की सूचना पर कोरोना के इस भय में आश्रम की टीम ने रतन का उपचार किया और कोरोना जांच भी करवाई। डॉ. श्वेता सहाय द्वारा रतन जी का अपनत्व भाव से उपचार किया गया। रतन जी अब पूर्ण रूप से स्वस्थ्य हो गए हैं और आश्रम में सभी के बीच रह रहे हैं।




 


Tags:    

Similar News