नाग पंचमी पर हुई नाग देव की पूजा

Update: 2020-07-26 01:00 GMT

ग्वालियर, न.सं.। शनिवार को शिव योग में नागपंचमी मनाई गई। नाग देवता की पूजा करने के लिए सुबह से ही छत्री बाजार नाग देव मंदिर, तारागंज नागदेव मंदिर और दौलतगंज नाग देव मंदिरों पर भक्तों का पहुँचना शुरू हो गया और शिव योग में लोगों ने लाइन में लगकर नाग देवता की पूजा व दर्शन किए। वहीं शहर के प्राचीन मंदिरों पर भक्तों को मंदिर में प्रवेश नहीं दिया गया और बाहर से लोगों ने लाइन में लगकर नाग देवता के दर्शन किए। कुछ लोगों ने शिव मंदिर पहुँचकर भगवान शिव व नागदेवता की पूजा की।

अधिकतर लोगों ने घर पर मनाई नाग पंचमी:-

कोरोना डर के कारण अधिकतर लोगों ने घर पर ही नाग पंचमी मनाई। इस दौरान नाग देवता की प्रतिमा पर पुष्प एवं दुग्ध अर्पित किया। साथ ही घर में पकवान भी बनाए गए। वहीं शहर में कहीं भी नागू बाबा देखने को नहीं मिले।

Tags:    

Similar News