लॉकडाउन का दिख रहा असर, कम हुए आंकड़े, आज मिले 43 संक्रमित,1 मौत

Update: 2020-07-21 13:49 GMT

ग्वालियर। शहर में सात दिन पहले लागू किये गए लॉकडाउन का असर अब दिखने लगा है। लॉकडाउन से पहले मरीजों के जो आंकड़े बड़ी संख्या में सामने आ रहे थे। उनमें कमी आई है।आज लॉकडाउन के आखिरी दिन जिले में 43 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें जीआरएमसी के वायरोलॉजी विभाग  द्वारा जारी रिपोर्ट्स में 37  एवं जिला चिकित्सालय की रिपोर्ट में 6 संक्रमित मिलें है। जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1844 हो गई है। जिसमें से लोग अब तक 1022 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुकें है। वहीँ अब तक लोगों की संक्रमण से 8 लोगों की मौत हो चुकी है। आज संक्रमित मिलें मरीजों में चार पत्रकार भी शामिल है।  

जिले में तेजी से कोरोना संक्रमण के मरीजों में वृद्धि होने के साथ रिकवरी रेट में भी सुधार हुआ है। वर्तमान में कोरोना वार्ड में 69 एवं आइसोलेशन वार्ड में 50 मरीज भर्ती है। आज जीआरएमसी के वायरोलॉजी विभाग में 1048 संदिग्धों की जाँच रिपोर्ट्स जारी की है। जिसमें 35 संक्रमित मिले है।  वही अंचल के अन्य जिले दतिया में 06, मुरैना में 07, भिंड में 01 एवं शिवपुरी में 06 मरीज मिले हैं।  

शहर में इन स्थानों पर मिलें संक्रमित -

डबरा : 04 संक्रमित 

01 सूर्या नगर डबरा

03 सराफा बाजार डबरा 

ग्वालियर ( शहरी )

01 मुरार 

01 ललितपुर कॉलोनी 

01 चिटनीस की गोठ 

01 शिंदेकी छावनी 

01 चेतक पुरी 

01 बसंत विहार 

01 त्यागी नगर 

01 हरिशंकर पुरम 

01 महलगांव 

01 ग्वालियर 

02 गौसपुरा वार्ड नं 11 

01 चार शहर का नाका

01 राजामंडी कशी नरेश की गली 

01 ललित पुर 

04   माधौगंज 

01 जीवाजी गंज 

02 तारा गंज 

01 लोहिया बाजार 

01 डीडी नगर 

02 लश्कर 

01 मोहन नगर 

01 गंगा माई संतर 

02 गांधी नगर 

01 ओल्ड हाई कोर्ट 

01 अशोक कॉलोनी

01 बालाजी विहार

01 कुञ्ज विहार 

01 अल्का पुरी 

01 इंद्रा कॉलोनी कोटेश्वर रोड

01 होम गार्ड ऑफिस बहोड़ापुर 

Tags:    

Similar News