SwadeshSwadesh

ग्वालियर में संक्रमण के बड़े आंकड़ों पर लगा ब्रेक, मिले 26 संक्रमित

Update: 2020-08-06 15:53 GMT

ग्वालियर। शहर में कोरोना संक्रमण की रफ़्तार आज कुछ थमी हुई नजर आई। पिछले एक माह से बड़ी संख्या में मिल रहे संक्रमितों पर आज ब्रेक लग गया। आज शहर में 26 ,लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गजराराजे  चिकित्सा महाविद्यालय द्वारा जारी 974  संदिग्धों के सैंपल्स की जांच की। जिसमें 12 लोग संक्रमित मिले है। जिला चिकित्सालय की रिपोर्ट्स  में 5 नए पॉजिटिव आये है। वही प्रायवेट लैब में हुई जांच में 7 संक्रमित मिले है।जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 2774 हुई। जिले में अब तक 2014 मरीज डिसचार्ज हो गए है।  

नए मरीजों के मिलने के साथ ही आज दो मरीजों की मौत। इनमे एक मरीज की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। आज संक्रमितों की संख्या कम आने से प्रशासन एवं आमजनों ने राहत की सांस ली। कोरोना संक्रमितों के घटते आंकड़ों ने शहर के जल्द कोरोना मुक्त होने की आस को जगा दिया है।

यहाँ मिले संक्रमित -

01 ग्राम कच्चउआ

01 पिंटू पार्क

01 दीनदयाल नगर

01 जनकगंज

01 अलकापुरी

01 सिकंदर कंपू

01 निमालकर की गोठ

01 दानाओली

01 विनय नगर

01 आर्य नगर

01 थाटीपुर थाना

01 महल गांव

01 कुंदन नगर सिटी सेंटर

01 रामाजी का पुरा

01 लोहिया बाजार

01 जीवाजीगंज

 

Tags:    

Similar News