SwadeshSwadesh

सेन्ट्रल जेल पहुंचा कोरोना, 13 बंदियों सहित 38 की रिपोर्ट पॉजिटिव

Update: 2020-08-07 17:53 GMT

ग्वालियर। शहर में जारी कोरोना संक्रमण आंकड़े लगातार दूसरे दिन भी कम रहे। शहर में आज 38 नए मरीज मिले है। जीआरएमसी के वायरोलॉजी विभाग द्वारा 1471 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट जारी की।  जिसमें  32 पॉजिटिव मिले। वहीँ निजी लैब द्वारा की गई जांच में 6 मरीज मिले है। कोरोना संक्रमण का कहर शहर के विभिन्न स्थानों के बाद अब सेन्ट्रल जेल में पंहुच गए है।  आज मिले मरीजों में 13 मरीज सेन्ट्रल जेल में मिले है। जिसके बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। इन मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों को क्वारंटाइन किया जा रहा है। आज 858 लोगों के सैंपल जाँच के लिए भेजे गए है। ग्वालियर के अलावा अंचल के  अन्य जिलों मुरैना में  33, भिंड में 2, शिवपुरी में 5 एवं दतिया में 2 मरीज मिले है।  

शहर के इन स्थानों पर मिले संक्रमित -

13 सेन्ट्रल जेल 

01 जेएएच कैंपस 

01 ग्वालियर 

01 मुरार 

01 गुड़ा गुड़ी का नाका 

01 टापू मोहल्ला 

01 चेतक पुरी 

03  विनय नगर 

01 आम खो 

01 14 बटालियन 

01 सीनियर बॉयज हॉस्टल 

01 झूलेलाल मंदिर 

01 ग्राम धोनी 

01 मुरैना (जाँच ग्वालियर में हुई )

01ँ दतिया (ग्वालियर में हुई )

01 शिंदे की छावनी 

02 बालाबाई का बाजार 



Tags:    

Similar News