SwadeshSwadesh

क्या अगस्त में थमेगा कोरोना ? पहले दो दिन के आंकड़ों से असंभव, आज मिले 93 संक्रमित

Update: 2020-08-02 16:46 GMT

ग्वालियर। जुलाई माह के पहले दिन से लगातार संक्रमितों के मिलने का क्रम अगस्त माह के दूसरे दिन भी जारी रहा। आज एक बार बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मिले है। जिसने त्यौहारों के अवसर पर प्रशासन एवं आमजनों की चिंता को और बढ़ा दिया है। बड़ी संख्या में संक्रमितों के मिलने के क्रम से आम जनों में भय है।अगस्त माह के पहले ही दिन कल 100 से अधिक मरीज मिले थे, वहीँ आज 93 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।  

गजराराजे चिकित्सा महाविद्यालय महाविद्यालय द्वारा आज 1233 सैंपलों की जाँच की गई। जिसमें से 93 पॉजिटिव मिले है।संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2500 के पार हो गई है। शहर में बड़ी संख्या में संक्रमितों के मिलने के साथ ही राहत की बात ये है की स्वस्थ होने की दर भी लगातार बढ़ रहीं हैं। आज 49 मरीज स्वस्थ होकर होने घर गए है।  अब तक कुल 1832 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुकें है।  वहीँ 20 मरीज इस महामारी से अब तक अपनी जान गंवा चुकें है।  

यहाँ मिले संक्रमित -

18 तिलक नगर सामुदायिक भवन

07 सीआपीएफ कैंप ग्वालियर 

05 जीवाजी गंज 

03 बीएसएफ टेकनपुर 

03 तिकोनिया मुरार 

03 विनय नगर 

03 ललितपुर कॉलोनी 

03 बैंक ऑफ़ इण्डिया इंदरगंज 

03 लक्ष्मी गंज 

02 गोले का मंदिर

02 नई सड़क

02 पिंटू पार्क 

01 रामगढ़ रोड डबरा 

01 सराफा बाजार डबरा 

01 थाना पिछोर 

01 जटार साहब की गली 

01 शिंदे की छावनी 

01 भितरवार 

01 डीडी नगर 

01 कंपू 

01 शताब्दीपुरम 

01 कुंज विहार 

01 तारा गंज 

01 कोटेश्वर मंदिर 

01 समाधिया कॉलोनी 

01 चेतकपुरी 

01आदर्श कॉलोनी 

01 विवेक नगर 

01 टेकनपुर

01  थाटीपुर 

02  निम्मा जी की खो 

01 बहोड़ापुर 

01 जनकगंज 

01 दाल बाजार 

01 गुड़ागुड़ी  का नाका 

03  हरिशंकर पुरम 

01 अशोक कॉलोनी मुरार 

02 सुभाष नगर हजीरा 

01 दौलतगंज 

01 माधवनगर 

01  घासमंडी 

01 पीजी बॉयज हॉस्टल 

01 सिकंदर कंपू 

01 आजाद नगर 

01 अमलतास कॉलोनी 

01 मधुवन 

01 छतरपुर (जाँच ग्वालियर में हुई )

01 धौलपुर (जाँच ग्वालियर में हुई )

01 भिंड (जाँच ग्वालियर में हुई )


Tags:    

Similar News