SwadeshSwadesh

ग्वालियर में पिछले दिनों संक्रमित मिले युवक की पत्नी भी मिली पॉजिटिव

Update: 2020-06-16 12:32 GMT

ग्वालियर।  शहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।जिले में संक्रमित मरीजों के मिलने का क्रम थमने का नाम नहीं ले रहा है।  शहर में कोरोना संक्रमितों का सबसे बड़ा स्पॉट बंशीपुरा, हाथीखाना और हरदेव सिंह की टाल वाला कंटेनमेंट जोन 27 जून से खत्म हो जाएगा। शहर में पिछले दिनों कोरोना संक्रमित मिले ओमप्रकाश की पत्नी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।  


Full View
Video By - Ayush Jain

वार्ड क्रमांक 10 के हलावट खानामें रहने वाले ओमप्रकाश की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसके बाद एहतियात के तौर पर ओमप्रकाश के संपर्क में आई उसकी पत्नी की जांच की गई थी। जिसमे आज संक्रमण होने की पुष्टि हुई है। बता दें की ओमप्रकश पिछले दिनों दिल्ली से वापिस आया था। जिसके बाद तबियत खराब होने पर जांच कराने पर वह संक्रमित निकला था। अब उसकी पत्नी संक्रमित मिली हैं। महिला में संक्रमण का पता चलने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही उसके घर एवं आसपास के क्षेत्र को सेनिटाइज कर कन्टनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।

Live Updates
2020-06-16 15:37 GMT

ग्वालियर।  शहर में आज 9 पॉजिटिव मिले है।  जिसमें से 7 मरीज शहर के, 1 पनिहार निवासी सीआरओपीएफ का जवान और अन्य 1 मरीज डबरा का रहने वाला।

  • मुरार के श्रीनगर कॉलोनी में रहने वाले सब्जी व्यापारी की रिपोर्ट पॉजिटिव। लॉकडाउन में नौकरी जाने पर मजबूरन सब्जी का ठेला लगा रहा था।वह कॉलोनी एवं आसपास की मल्टी में बेचता है सब्जी।  

  •  डीडी नगर निवासी युवक पिछले दिनों दिल्ली से लौटा था। उसने ग्वालियर आने के बाद जाँच कराई थी। 
  • 14 जून को आंध्र प्रदेश से लौटे पनिहार निवासी सीआरपीएफ के जवान की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जुकाम होने के बाद से क्वारेन्टाईन थे।  
  • डबरा में रहने वाले 40 वर्षीय व्यक्ति जांच में पॉजिटिव आया। 


2020-06-16 13:29 GMT

ग्वालियर।  शहर में आज कुल 9 नौ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें से पांच जगदम्बा कॉम्प्लेक्स के निवासी है। महाराज बाड़ा के पास बलाबाई का बाजार में स्थित जगदम्बा कॉम्प्लेक्स में दो दिन पहले पॉजिटिव आये रेडीमेड कपड़ा कारोबारी के तीनो बच्चे भी पॉजिटिव आये। जगदम्बा कॉमप्लेक्स में रहने वाले 2 अन्य लोग भी पॉजिटिव।

Tags:    

Similar News