भोपाल। प्रदेश में लॉकडाउन के पांचवे चरण की शुरुआत के साथ ही देश के अनलॉक होने का पहला चरण भी शुरू हो गया है। अनलॉक चरण 1 शुरू होते ही देश भर में सभी बाजार और व्यापारिक एवं अन्य संस्थान नियमों के साथ खुलते जा रहे है। इसी कड़ी में शिवराज सरकार ने राज्य में स्कूलों को खोलने की तैयारियां शुरू कर दी है।
कोरोना महामारी के चलते स्कूलों को नए नियम को अपनाना होगा एवं स्कुल की व्यवस्थाओं में परिवर्तन करने होनेगे। स्कूलों को खोलने के लिए शिक्षा विभाग ओड-ईवन फार्मूला अपनाने की योजना बना रहा है। इस फार्मूले के तहत सभी बच्चों को एक साथ स्कूल नहीं बुलाया जायेगा। बल्कि उन्हें एक दिन छोड़कर बारी-बारी से बुलाया जायेगा। सभी स्कूलों को बच्चो को सोशल डिस्टेनसिंग का पालन करा दूर -दूर बैठाना होगा।
नए नियमों के तहत एक बेंच पर एक बच्चा बैठाया जाएगा। बच्चों को मास्क लगाना अनिवार्य होगा। हर क्लास के बाहर सेनिटाइजर रखा जायेगा। स्कूलों को बच्चों को सेनिटाइज करा क्लास में प्रवेश देने होगा। लाइब्रेरी एवं प्रयोगशाला में एक समय में 10 से 12 बच्चे ही जायँगे।