SwadeshSwadesh

आप ने की 11वीं सूची जारी 172 सीटों पर घोषित हुए प्रत्याशी

Update: 2018-10-26 06:14 GMT

भोपाल। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की 11वीं सूची जारी कर दी है। इस सूची में 24 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए गए। इससे पहले पार्टी 148 प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी थी। 11वीं सूची के 24 प्रत्याशियों के साथ घोषित प्रत्याशियों की संख्या 172 हो गई है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने बताया कि शेष सीटों पर इसी सप्ताह उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी और आम आदमी पार्टी पूरी मजबूती से प्रदेश की सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़कर आम आदमी का राज स्थापित करेगी। गौरतलब है कि आप ने भोपाल में 26 जून को पहली सूची जारी की थी। पार्टी के पूर्व में घोषित सभी प्रत्याशी अपने अपने क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। आलोक अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा और कांग्रेस से समान रूप से दुखी है और अब विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी को सत्ता सौंपने की तैयारी कर चुकी है।

ये ठोकेंगे ताल

नाम विधानसभा क्षेत्र

गोविंद सिंह अनूपपुर (अजजा )

राजेन्द्र कुमार जैन देवरी

राजश्री सिंह सिवनी मालवा

अजय मिश्रा राजनगर

कामता प्रसाद कोरी चंदला

अर्पित श्रीवास्तव भोजपुर

सुनील वरकड़े घोड़ाडोंगरी (अजजा)

ओमकार सिंह रणकौशल आष्टा(अजा)

उमराव सिंह बघेल राजपुर (अजजा)

अमर सिंह मार्को शाहपुरा

प्रेमलाल अहिरवार पन्ना

नारायण प्रसाद बोधाना घटिया (अजा)

बाबू अली खान खिलचीपुर

रीना लमानिया गाडरवारा

गोपाल पांचाल बडऩगर

रूप सिंह धाकड़ राघोगढ़

बाबूलाल परमार कालापीपल

अवतार सिंह बिजोले भांडेर

हरि सिंह रावत दतिया

बसंत राय जबेरा

मोहब्बत वास्कले धरमपुरी

हुबलाल टांडिया पुष्पराजगढ़ (अजजा)

पवन डोडियार रतलाम ग्रामीण (अजजा)

अभिषेक शर्मा जबलपुर उत्तर-मध्य 

Similar News