SwadeshSwadesh

लोस चुनाव : कांग्रेस ने जारी की 20 उम्मीदवारों की सूची, गांधीनगर से शाह और चावड़ा आमने-सामने

Update: 2019-04-03 04:13 GMT

नई दिल्ली। कांग्रेस ने मंगलवार देर रात को लोकसभा चुनाव के लिए 20 उम्मीदवारों की नई सूची जारी कर दी है। इस सूची में आठ राज्यों के उम्मीदवारों के नाम तय किए गए हैं। इसमें पंजाब से 06, गुजरात से 04, झारखंड से 03, ओडिसा से 02, कार्नाटक से 02, हिमाचल से 01, चंडीगढ़ से 01, दादर और नगर हवेली से 01 उम्मीदवार का नाम शामिल हैं।

कांग्रेस ने गुजरात की गांधीनगर सीट से डॉ. सीजे चावड़ा को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के विरुद्ध उतारा है। जबकि जामनगर सीट से हार्दिक पटेल की जगह मुरुभाई कंडोरिया को टिकट दिया है। कांग्रेस ने एक बार फिर पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल को चंडीगढ़ से उम्मीदवार बनाया है। पिछली बार वह भाजपा की किरण खेर से हार गए थे।

सूची के अनुसार गुजरात की गांधीनगर सीट से डॉ. सीजे चावड़ा, पूर्वी अहमदाबाद से गीताबेन पटेल, सुरेंद्रनगर से सोमाभाई पटेल, जामनगर से मुरुभाई कंडोरिया को तथा झारखंड के रांची से सुबोध कांत सहाय, सिंहभूम (एसटी) से गीता कोरा, लोहारडागा (एसटी) से सुखदेव भगत को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा पंजाब के गुरुदासपुर से सुनील जाखड़, अमृतसर से गुरजीत सिंह, जालंधर (एससी) से संतोख सिंह चौधरी, होशियारपुर (एससी) से डॉ. राजकुमार छाब्बेवाल, लुधियाना से रवनीत सिंह बिट्टू, पटियाला से प्रनीत कौर को उम्मीदवार बनाया है। ओडिशा के जाजपुर (एससी) से मानस जेना, कटक से पंचानन कानूनगो को उम्मीदवार बनाया है। कर्नाटक के धारवाड़ से विनय कुलकर्णी, दावानागेरे से एचबी मनजप्पा को उम्मीदवार बनाया है। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा से पवन काजल को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा चंड़ीगढ़ से पवन कुमार बंसल तथा दादरा और नगर हवेली (एसटी) से प्रभू रतनभाई टोकिया को उम्मीदवार बनाया गया।

Similar News