SwadeshSwadesh

वानती श्रीनिवासन को भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष की कमान

Update: 2020-10-28 15:52 GMT

नई दिल्ली। भाजपा दक्षिण का किला मजबूत करने में जुट गई है। कर्नाटक में कमल खिलाने के बाद अब अगला लक्ष्य तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश है। जिसके लिए डी पुन्देश्वरी को भाजपा का राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने के बाद अब भाजपा महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष तमिलनाडु से बनाया गया है। पेशे से वकील व तमिलनाडु इकाई की उपाध्यक्ष वानती श्रीनिवासन को महिला मोर्चा की सौपी गई है।

तमिलनाडु में साल 2021 में अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होना है। इस बार भाजपा वहां अच्छे लडऩा चाहती है। कारण, द्रमुक और अन्नाद्रमुक जैसी दो मजबूत पार्टियों में जिस तरह का अंतरकलह चल रहा है, ऐसे में भाजपा वहां बड़ी संभावना लेकर चल रही है। इसलिए संगठन को बेहतर करने की कवायद तेज हो गई है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा बुधवार को वानिता श्रीनिवासन को भाजपा महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। वानिता पेशे से अधिवक्ता हैं और लम्बें समय से भाजपा से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने 2011 में भाजपा उम्मीदवार के तौर पर तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव लड़ा था। इसके बाद 2016 में उन्होंने फिर एक बार राज्य विधानसभा चुनाव लड़ा, लेकिन हार गईं। हालांकि, कोयम्बटूर दक्षिण विधानसभा में 33,113 वोट मिलने के कारण उनकी काफी तारीफ हुई थी। अभी वह तमिलनाडु भाजपा की उपाध्यक्ष हैं।



 

Tags:    

Similar News