स्मृति ईरानी के नामांकन में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल

2019 में राहुल गांधी को हराकर स्मृति ईरानी सांसद बन गई थी।

Update: 2024-04-29 09:55 GMT

अमेठी/स्वामीनाथ शुक्ल। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सोमवार को अमेठी में तीसरी बार नामांकन पत्र दाखिल किया। इनके साथ नामांकन में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद थे। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 2014 में पहली बार अमेठी से चुनाव लडी थी। लेकिन हार गई थी। चुनाव हारने के बाद भी अमेठी में डटी हुई थी। जिससे 2019 में राहुल गांधी को हराकर सांसद बन गई थी। स्मृति ईरानी के नामांकन में अपार भीड़ जमा थी। जिससे गौरीगंज में यातायात व्यवस्था पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गई थी। भाजपा कार्यालय से रथ पर सवार होकर नामांकन के लिए निकली थी। इनके साथ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मिश्र मटियारी आदि मौजूद थे।

अमेठी में अबतक कांग्रेस उम्मीदवार की घोषणा नहीं हुई है। लेकिन अमेठी से प्रियंका गांधी के चुनाव लडने की खबर है। पहले राहुल गांधी को अमेठी से चुनाव लडना था। लेकिन अब राहुल गांधी और प्रियंका गांधी में सीट की अदला-बदली हो गई है। राहुल गांधी रायबरेली में दादा फिरोज गांधी,दादी इंदिरा गांधी और मां सोनिया गांधी की सियासी विरासत संभालेंगे। जबकि प्रियंका गांधी अमेठी में पिता स्व राजीव गांधी, मां सोनिया गांधी और भाई राहुल गांधी की सियासी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए चुनाव लड़ेंगी।

Tags:    

Similar News