MSP पर किसान और सरकार के बीच नहीं बनी बात, चंडीगढ़-दिल्ली हाईवे किया जाम

राकेश टिकैत ने कहा भूत और लड़ाई का कुछ नहीं पता कब और कहां मिल जाए

Update: 2023-06-12 10:03 GMT

चंडीगढ़/वेबडेस्क। हरियाणा में एमएसपी के मुद्दे पर सरकार और किसान संगठनों के बीच वार्ता विफल हो गई।  इसके बाद नाराज किसान सड़कों पर उतर गए। दिल्ली-चंडीगढ़ हाइवे को जाम कर दिया।  किसान पुल और सर्विस रोड बंद कर धरने पर बैठ गए हैं। पुलिस ने जाम के चलते वाहनों के रूट डायवर्ट किए हैं।

किसानो के जाम को देखते हुए पुलिस ने अंबाला की तरफ जाने वाहनों के लिए कुरुक्षेत्र सेक्टर 2/3 कट से ब्रह्मसरोवर, केयूके के तृतीय गेट ढाण्ड रोड से नेशनल हाईवे 152 का रूट तय किया है। वहीं यमुनानगर की तरफ जाने वाले वाहनों के लिए उमरी चौंक पुल के नीचे से वाया उमरी, इंद्री, लाडवा-यमुनानगर का रूट तय किया है।


इससे पहले किसानों ने कुरुक्षेत्र के पीपली अनाज मंडी में आज ‘एमएसपी दिलाओ किसान बचाओ’ रैली का आयोजन किया था।  इस रैली में सूरजमुखी के फसल की एमएसपी पर खरीददारी की मांग की लेकिन सरकार के साथ बात नहीं बनी।  जिसके बाद किसानमहारैली को बीच में ही छोड़ किसानों ने आज फिर नेशनल हाईवे के किनारे जाम बैठ गए। जिससे सड़क पर जाम लग गया।  वहीँ किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि हम हाइवे को ब्लॉक नहीं कर रहे हैं, हम तो केवल यहां बैठे हैं। हाइवे जाम करना कोई सही बात नहीं है। उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए ये भी कहा कि भूत और लड़ाई का कुछ नहीं पता कब और कहां मिल जाए।

इससे पहले रैली को संबोधित करते हुए किसान नेता टिकैत ने कहा सरकार एमएसपी कानून लागू करे और जो किसान नेता सूरजमुखी पर एमएसपी की मांग कर रहे हैं उन्हें रिहा किया जाए। इससे नीचे कोई समझौता नहीं होगा। इससे पहले किसानों और प्रशासन के बीच दो दौर की बैठक में सहमति न बनने पर किसान नेता महापंचायत में शामिल होने के लिए निकले थे।

Tags:    

Similar News