उत्तरप्रदेश में उपद्रवियों पर कार्रवाई जारी, अब तक 337 दंगाई गिरफ्तार

Update: 2022-06-14 07:23 GMT

लखनऊ।  जुमे की नमाज के बाद उत्तर प्रदेश के आठ जिलों में बवाल करने वाले उपद्रवियों की गिरफ्तारी का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। सुबह सात बजे तक 337 उपद्रवी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। उपद्रवियों के खिलाफ जारी कार्रवाई के मद्देनजर ये आंकड़े बढ़ सकते हैं। 

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश के आठ जिलों में बवाल और आगजनी की घटना हुई। अब योगी सरकार उपद्रवियों पर कठोर कार्रवाई कर रही है। मंगलवार सुबह तक प्रयागराज में 92, सहारनपुर में 83, हाथरस में 52, मुरादाबाद में 40, अम्बेडकरनगर में 41, फिरोजाबाद में 18, अलीगढ़ में 06 और जालौन में 05 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस सिलसिले में नौ जनपदों में 13 मुकदमें भी दर्ज किए गए हैं। प्रयागराज-सहारनपुर में 03-03 और अन्य जिलों में एक-एक एफआईआर हुई है।

उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर उपद्रवियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जा रही है। इस बवाल में घायल 13 पुलिसकर्मियों का इलाज चल रहा है। पूरे राज्य में स्थिति सामान्य है। बवाल वाले जिलों में सतर्कता बरती जा रही है।

Tags:    

Similar News