SwadeshSwadesh

राहुल गांधी से मिलने पहुंचे चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर, राजनीतिक अटकलें बढ़ी

Update: 2021-07-13 12:51 GMT

नईदिल्ली। राजनीतिक समीकरणों को लेकर आज का दिन बेहद खास रहा। पंजाब कांग्रेस में मचे घमासान के बीच जहां नवजोत सिद्धू ने आम आदमी पार्टी की तारीफ कर नई अटकलों को हवा दे दी। वहीं कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर से मुलाकात कर सभी को चौंका दिया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज दोपहर अपने आवास पर प्रशांत किशोर से मिले। इस दौरान प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहे।  इस मुलाकात के बाद से राजनीतिक गलियारों में अटककलों का बाजार गर्म हो गया है। कुछ लोग इसे पंजाब कांग्रेस में चल रही कलह और कुछ 2022 में 5 राज्यों में होने वाले  चुनावों से जोड़कर देख रहें है। हालांकि अब तक बैठक को लेकर की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।  

माना जा रहा है की ये बैठक पंजाब कांग्रेस में चल रही कलह को लेकर हुई है।  इसका मुख्य कारण ये है की पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कुछ महीने पहले प्रशांत को अपना प्रमुख सलाहकार नियुक्त किया था। जिसके बाद से ही वह दोनों नेताओं के बीच सुलह कराने की कोशिश कर रहे है। वहीँ दूसरी ओर प्रियंका गांधी ने भी हाल ही में नवजोत सिद्धू से मुलाकात कर विवाद का हल निकलने की कोशिश की थी। सूत्रों की माने तो कांग्रेस में जल्द पंजाब को लेकर कई बड़े फैसले हो सकते हैं या फिर कोई बड़ा ऐलान कांग्रेस पार्टी द्वारा किया जा सकता है।

Tags:    

Similar News