Vande Bharat Inauguration: आज मेरठ-लखनऊ वंदे भारत ट्रेन में करें फ्री यात्रा, IRCTC ने जारी किया शेड्यूल

पीएम मोदी आज यानी शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे।

Update: 2024-08-31 02:16 GMT

यदि आप लखनऊ या मेरठ में रहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। शनिवार को आपको फ्री में वंदे भारत एक्सप्रेस की यात्रा करने को मिल सकती है। जी हां दरअसल, गाड़ी संख्या 22490/22491 मेरठ-लखनऊ-मेरठ वंदे भारत एक्सप्रेस की किराया सूची जारी करते हुए रेलवे ने आज यानी शनिवार को पहले दिन की यात्रा फ्री करने का एलान किया है। बता दें पीएम मोदी इस वंदे भारत एक्सप्रेस का वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उद्घाटन करेंगे। जिसका लाइव प्रसारण बरेली जंक्शन पर किया जाएगा। 

रविवार से लखनऊ से और फिर सोमवार से मेरठ से इस वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन शुरू कर दिया जाएगा। शुक्रवार से ही इसके टिकट्स की बुकिंग तेजी से हो रही है। लखनऊ और मेरठ के बीच की 560 किमी दूरी इस वंदे भारत एक्सप्रेस के माध्यम से आप सात घंटे 10 मिनट में तय कर पाएंगे। 

ये रही समय सारणी

  • - 22490 मेरठ-लखनऊ वंदे भारत 
  • मेरठ 6:35 AM
  • मुरादाबाद 8:35 AM
  • बरेली 9:56 AM 
  • लखनऊ 1:45 PM।
  • - 22491 लखनऊ-मेरठ वंदे भारत एक्सप्रेस 
  •  लखनऊ 2:45 PM 
  •  बरेली 6:02 PM 
  •  मुरादाबाद 7:32 PM 
  • मेरठ 10:00 PM 

किराया सूची

  • मेरठ-लखनऊ
  • चेयरकार -1300
  • एक्जीक्यूटिव- 2365
  • बरेली-लखनऊ
  • चेयरकार -740
  • एक्जीक्यूटिव-1430
  • बरेली-मुरादाबाद
  • चेयरकार-495
  • एक्जीक्यूटिव-930
  • बरेली-मेरठ
  • चेयरकार-945
  • एक्जीक्यूटिव-1615
Tags:    

Similar News