SwadeshSwadesh

पीएम मोदी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री से की बात, बाढ़ के हालात की ली जानकारी

Update: 2018-08-19 12:18 GMT

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी से बात कर राज्य के कुछ हिस्सों में आई बाढ़ की जानकारी ली।

प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर उक्त जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री से राज्य के कुछ हिस्सों में आई बाढ़ और राहत कार्यों की जानकारी ली है। उन्होंने कुमारस्वामी को आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार कर्नाटक के बाढ़ प्रभावित इलाकों में बचाव व राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी।

साथ ही प्रधानमंत्री ने बाढ़ग्रस्त इलाकों में फंसे लोगों की सुरक्षा के लिए भी ईश्वर से प्रार्थना की।

Similar News