सबका साथ, सबका विकास को NO अब 'जो हमारे साथ, हम उनके साथ' - BJP नेता ने क्यों कहा ऐसा

Suvendu Adhikari Statement : पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल है।

Update: 2024-07-17 08:46 GMT

Suvendu Adhikari Statement 

Suvendu Adhikari Statement : पश्चिम बंगाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर भाजपा के हर नेता सबका साथ सबका विकास का नारा लगाते आए हैं। लेकिन पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने ऐसा करने से मना कर दिया है। उन्होंने कहा कि, मैं 'सबका साथ सबका विकास' नहीं कहूंगा। अब से मैं कहूंगा 'जो हमारे साथ, हम उनके साथ।' उनका ये बयान अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कोलकाता में भाजपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "मैंने राष्ट्रवादी मुसलमानों के बारे में बात की थी और आपने भी कहा था 'सबका साथ, सबका विकास'। लेकिन मैं अब यह नहीं कहूंगा। इसके बजाय, अब हम कहेंगे, 'जो हमारे साथ, हम उनके साथ'। यह 'सबका साथ, सबका विकास' बंद करो। अल्पसंख्यक मोर्चा की जरूरत नहीं है।"

सुवेंदु अधिकारी ने बताया कि, क्यों वे 'सबका साथ, सबका विकास' के नारे के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि, चुनाव के समय कुछ लोगों को सिर्फ इसलिए वोट नहीं डालने दिया जाता क्योंकि वे हिन्दू हैं। जिहादी सुबह से घर के बाहर बैठ जाते हैं। कोलकाता के घटकपुर और भांगर में चार हिन्दू इलाके हैं और यहां हिन्दुओं को वोट देने की अनुमति नहीं मिली। पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र नहीं है। यहां संविधान ख़त्म हो गया है। सुवेंदु अधिकारी ने यहां तक कह दिया कि, पश्चिम बंगाल में हमारा फोकस हिन्दू वोटर्स पर होगा। मुस्लिमों ने टीएमसी के लिए वोट किया जबकि हिन्दू बंट गए।

बता दें कि, पश्चिम बंगाल में मुस्लिम समुदाय को टीएमसी का कोर वोटर माना जाता हैं। यहां भाजपा ने इस वोट बैंक को अपनी ओर करने के बेहद प्रयास किये लेकिन हर बार विफल रही। लोकसभा चुनाव और फिर विधानसभा के उप चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन बेहद ख़राब था। टीएमसी अपनी साख बचाने में सफल रही। यही कारण है कि, सुवेंदु अधिकारी अब हिन्दू वोटर्स पर फोकस करेंगे।

देखिए वीडियो :

Tags:    

Similar News