कांग्रेस में शामिल हुए मौलाना की बहू ने की प्रधानमंत्री की तारीफ, कहा- 'भाजपा के कारण हम जिंदा"

Update: 2022-01-20 15:25 GMT

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधासनभा चुनाव में कांग्रेस को समर्थन का ऐलान करने वाले बरेली के मौलाना तौकीर रजा की बहू निदा खान ने ने उनपर गंभीर आरोप लगाए है।  इसी के साथ निदा ने प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा सरकार की जमकर तारीफ की है। निदा बोलीं कि अगर हम जिंदा हैं तो यह भाजपा की देन है।


निदा खान ने कांग्रेस पर भी सवाल खड़े किए तौकीर मियां जिस कांग्रेस कांग्रेस का समर्थन कर रहे हैं वह पार्टी लड़की हूं, लड़ सकती है कह रही है, लेकिन तौकीर मियां अपने घर में ही लड़कियों और महिलाओं का सम्मान नहीं करते। उन्होंने कहा कि जो आदमी अपने घर के मामले नहीं सुलझा सका, वो भला समाज के लिए क्या करेगा। जब मैं उनके घर गई तो मेरे साथ नाइंसाफी हुई। मेरे साथ न्याय क्यों नहीं किया गया। निदा ने कहा कि आज मौलाना तौकीर प्रियंका गांधी के साथ लड़की हूं, लड़ सकती हूं का नारा लगा रहे हैं। ये वो लोग हैं, जो अपने घर में लड़कियों का उत्पीड़न करते हैं। कॉलेज में पढ़ने वाली लड़कियों को उठवा लेते हैं।जब मेरे साथ मारपीट हुई तो सबसे पहले हमने तौकीर मियां को ही कहा. आज 7 साल हो गये पर उन्होंने घर की बहू के साथ इंसाफ नहीं किया, तो बाहर क्या करेंगे?

भाजपा की तारीफ - 

इसी के साथ निदा ने भाजपा और प्रधानमंत्री की तारीफ़ करते हुए कहा की भाजपा की सरकार आने के बाद प्रदेश में गुंडागर्दी बंद हो गई।  वह बोली आज जो कुछ है मेरे पास वह सब भाजपा का दिया हुआ है।  अगर हम जिंदा भी बैठे हैं तो उन्हीं की देन है। सपा की सरकार में हमारे ऊपर जानलेवा हमले हुए। फर्जी मुकदमे लिखे गए, लेकिन बीजेपी की सरकार में ये सब बंद हो गया। गुंडागर्दी पूरी तरह से बंद हो गई है। 

तौफीक का विवादित बयान - 

बता दें की मौलाना तौकीर रजा ने कांग्रेस में शामिल होने के बाद कहा था की पार्टी ने उनसे 2009 में हुए बाटला हाउस एनकाउंटर की जांच का वादा किया है। अगर उसकी जांच हुई होती तो दुनिया यह जानती कि जिन्हें मारा गया, उन्हें शहीद का दर्जा देना चाहिए।

Tags:    

Similar News