भाजपा-कांग्रेस एक-दूसरे पर साधते रह गए निशाना, ममता-अखिलेश ने बना लिया तीसरा मोर्चा
2024 लोकसभा चुनाव में भले अभी एक वर्ष से अधिक का समय हो लेकिन विपक्षी दलों ने भाजपा को रोकने के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी है।
कोलकाता। लोकसभा चुनाव में भले अभी एक साल का समय हो लेकिन सभी दल अपने स्तर पर तैयारी करने लगे है। इसी कड़ी में आज माजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार 17 मार्च को कोलकाता पहुंच गए हैं। उन्होंने 18, 19 मार्च को कोलकाता में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है, जिसमें सपा अध्यक्ष शामिल होंगे। इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल के साथ मुलाकात की। जिसमें भाजपा और कांग्रेस के खिलाफ तीसरा मोर्चा बनाने पर सहमति बनी।
कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी से मनाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव की मुलाकात के बाद ये फैसला लिया गया है। अखिलेश यादव ने शुक्रवार को साफ कहा कि समाजवादी पार्टी भाजपा और कांग्रेस से समान दूरी बनाए रखेगी। इसके साथ ही उनहोंने समान विचारधारा वाले क्षेत्रीय दलों को एकजुट करने का आह्वान किया। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी अपनी पार्टी मीटिंग में टीएमसी ने भी भाजपा और कांग्रेस से समान दूरी बनाने का ऐलान किया।
भाजपा पर बोला हमला -
कोलकाता पहुंचे समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। यादव ने आरोप लगाया कि जिन नेताओं से भाजपा को डर लगता है उनके पीछे ईडी-सीबीआई समेत अन्य केंद्रीय एजेंसियों को लगा दिया जाता है।
क्या ममता होगी तीसरे मोर्चे की नेता -
2024 लोकसभा चुनाव में भले अभी एक वर्ष से अधिक का समय हो लेकिन विपक्षी दलों ने भाजपा को रोकने के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। ममता बनर्जी और अखिलेश यादव की इस मुलाकात को इस लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद हुए तीसरे मोर्चे के गठन ऐलान ने देश का सियासी पारा चढ़ा दिया है। इस ऐलान के बाद अटकलें लगाई जा रही है कि क्या अखिलेश यादव टीएमसी नेता ममता बनर्जी के नेतृत्व में तीसरे मोर्चे का गठन करना चाहते है। इसके जवाब में दोनो नेताओं ने कहा कि लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद मोर्चा के नेता का चयन किया जाएगा।
ओडिशा का दौरा -
बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अगले हफ्ते ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से भी मुलाकात करेंगी, जो बीजू जनता दल के प्रमुख हैं।