देश के 14वें उपराष्ट्रपति बने जगदीप धनखड़, राष्ट्रपति मुर्मू ने दिलाई शपथ

Update: 2022-08-11 08:37 GMT

नईदिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को नवनिर्वाचित जगदीप धनखड़ को देश के 14वें उपराष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई। उन्होंने हिंदी में शपथ ली।पद की शपथ लेने से पहले जगदीप धनखड़ ने आज राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में आयोजित गरिमा पूर्ण समारोह में निवर्तमान उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा अनेक केंद्रीय मंत्री और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बता दें की जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति चुनाव में 528 वोट मिले थे। जबकि उनकी विपक्षी उम्मीदवार मार्ग्रेट अल्वा को 182 वोट मिले थे। उन्हें कुल वैध वोटों में से 72 फीसदी से ज्याद वोटों के साथ जीत हासिल की थी। जोकि वर्ष 1997 के बाद से हुए उपराष्ट्रपति चुनावों में सबसे बड़ी जीत है।  


Tags:    

Similar News