SwadeshSwadesh

भारत अंतरिक्ष में अपना स्टेशन तैयार करने की बना रहा योजना : इसरो चीफ

Update: 2019-06-13 12:02 GMT

नयी दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) के अध्यक्ष के. सिवन ने कहा गुरुवार को कहा कि भारत अंतरिक्ष में अपना स्टेशन तैयार करने की योजना बना रहा है। यह महत्वाकांक्षी योजना गगनयान मिशन का विस्तारित रूप होगा।

नई दिल्ली में संवाददाताओं से बात करते हुए सिवन ने कहा- "हमें मानव अंतरिक्ष मिशन लॉन्च करने के बाद गगनयान कार्यक्रम को बनाए रखना होगा और इस संदर्भ में भारत खुद का अंतरिक्ष स्टेशन तैयार करने की योजना बना रहा है।"

गौरतलब है कि इससे पहले इसरो प्रमुख के. सिवन ने कहा था कि भारत का दिसंबर 2021 तक अंतरिक्ष में मनुष्य को भेजने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा था कि हम अपने गगनयान प्रोजेक्ट की मदद से ऐसा कर पाने में सफल होंगे।

इसरो प्रमुख ने कहा था कि अगर हम निर्धारित समय के अंदर ऐसा कर पाते हैं तो हमारा देश विश्व का चौथा ऐसा देश होगा जो अपने बल पर अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेज सकेगा। उन्होंने बताया था कि भारत इस साल अप्रैल तक चंद्रयान-2 के भी लांचिंग की तैयारी में है। गगनयान प्रोजेक्ट की घोषणा पिछले साल पीएम मोदी ने की थी। 

Similar News