SwadeshSwadesh

सरकार अलर्ट : केरल ने फिर बढ़ाई देश की चिंता, 1 लाख से अधिक एक्टिव केस

Update: 2021-08-26 13:13 GMT

नईदिल्ली। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक बार फिर बढ़ने से सभी की चिंता बढ़ने लगी है। केरल में सबसे ज्यादा चिंता जनक हालात बने हुए है।  यहां अब भी तेजी से मरीजों और एक्टिव केसों की संख्या में बढ़ रही है।  केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि देश में पिछले 24 घंटे में 46,000 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई, इनमें से 58 फीसदी मामले सिर्फ केरल में ही सामने आए। बाकी राज्यों में अभी भी गिरावट देखी जा रही है।

उन्होंने कहा की पिछले दो सालों में कोरोना की दो लहर देखी गई हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है। हम कोरोना की दूसरी लहर के मध्य में है। भारत में महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश ऐसे राज्य हैं जिसमें कोविड के सक्रिय मामले 10,000 से 1,00,000 के बीच हैं। देश में कुल सक्रिय मामलों का केरल में 51%, महाराष्ट्र में 16% और बाकी 3 राज्य(कर्नाटक, तमिलनाडू और आंध्र प्रदेश) का 4%-5% योगदान है।

46.69 करोड़ लोगों को वैक्सीन डोज -  

उन्होंने आगे कहा की हमने अब तक 46.69 करोड़ लोगों को देशभर में कोविड वैक्सीन की पहली डोज़ दी है इनमें से 13.70 करोड़ लोगों को दूसरी डोज़ भी दी जा चुकी है। कुल 60 करोड़ से ज़्यादा डोज़ लगाई गई हैं। पिछले 24 घंटों में 80 लाख डोज़ दी हैं। आज अब तक 47 लाख डोज़ दी गई।  

Tags:    

Similar News