SwadeshSwadesh

बांग्लादेशी घुसपैठिए कर रहे हैं बंगाल में हिंसा : भाजपा

Update: 2019-12-14 15:16 GMT

नई दिल्ली/कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव और पश्चिम बंगाल भाजपा प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशी घुसपैठिए हिंसा फैला रहे हैं। भाजपा नेता शनिवार को किए गए ट्वीट में आरोप लगाया है कि राज्य सरकार वोट बैंक के लिए बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण दे रही है।

विजयवर्गीय ने कहा है कि जिहादी और घुसपैठिए कानून व्यवस्था की स्थिति बिगाड़ रहे हैं। इस हालात के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के गैरजिम्मेदाराना बयान को जिम्मेदार हैं। मुख्यमंत्री ने घुसपैठियों को भड़काकर नागरिकता संशोधन विधेयक का विरोध किया। इस कारण राज्य में हिंसा हुई। जनता सब समझ रही है। वह समय आने पर इसका जवाब भी देगी।

विजयवर्गीय ने ट्वीट में कहा-"लेक लैंड कंट्री क्लब कोलकाता में संतरागाछी हावड़ा में घुसपैठियों द्वारा आगजनी और अराजकता फैलाई जा रही है। और प्रशासन मूकदर्शक बना यह सब देख रहा है।" विजयवर्गीय ने एक अन्य ट्वीट में हिंसा का वीडियो भी शेयर किया है। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने मुर्शिदाबाद में एक धर्म विशेष के लोगों के घरों में लूटपाट करने और भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़ की बात कही है। 

Tags:    

Similar News