SwadeshSwadesh

Asian Games 2018 : रोइंग में भारत ने जीता गोल्ड, दो कांस्‍य

Update: 2018-08-24 05:24 GMT

जकार्ता। 18वें एशियाई खेलों में छठे दिन की शुरुआत रोइंग में तीन मेडल्स के साथ हुई। इसमें से एक गोल्ड जबकि दो ब्रॉन्ज मेडल हैं। देश के लिए रोइंग की क्‍वाड्रुपल स्‍कल्‍स इवेंट में सवर्ण सिंह, दत्‍तू भोकानल, ओमप्रकाश और सुखबीर सिंह ने देश को स्‍वर्ण पदक दिलाया है। इसके साथ ही भारत के एशियन गेम्स में पांच गोल्ड मेडल हो गए हैं। भारत ने शुक्रवार की शुरुआत रोइंग में दो कांस्‍य पदक जीतकर की थी। भारत की ओर से यह पदक रोइंग की लाइटवेट सिंगल्‍स स्‍कल्‍स इवेंट में दुष्‍यंत चौहान ने हासिल किया था। वहीं दूसरी तरफ रोइंग की डबल स्कल्स स्पर्द्धा में भारत के रोहित कुमार व भगवान दास ने कांस्य पदक जीता। बता दें कि मेंस लाइटवेट डबल स्कल्स इवेंट में भारत को रोइंग का दूसरा मेडल दिलाया। भारत के खाते में ये कुल 21वां मेडल है।

भारतीय टीम ने फाइनल में 6 मिनट और 17.13 सेकेंड का समय लेकर पहला स्थान हासिल किया। ये भारत के खाते में पांचवां गोल्ड मेडल है। पहले चार दिन लगातार गोल्ड मेडल जीतने के बाद भारत के खाते में पांचवें दिन कोई गोल्ड मेडल नहीं आया था। रोइंग में भारत के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहा।

Similar News