Ramban Heavy Rain: जम्मू कश्मीर के रामबन में भारी बारिश से तबाही, 3 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Update: 2025-04-20 06:19 GMT

Ramban Heavy Rain

Ramban Heavy Rain : जम्मू-कश्मीर स्थित रामबन के धर्मकुंड में रविवार सुबह अचानक बाढ़ आ गई। बाढ़ का कारण बदल फंटने की घटना बताई जा रही है। अचानक आई बाढ़ के चलते पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। अब तक बाढ़ में 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कुछ लोग लापता हैं। बाढ़ के चलते कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं साथ ही कई लोग अपने घरों में फंस गए हैं, उन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

जानकारी सामने आई है कि, चिनाब ब्रिज के पास भारी बारिश के कारण बाढ़ आई, जिससे एक गांव में 10 घर पूरी तरह और 25 से 30 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। धरमकुंड पुलिस ने लगभग 90 से 100 फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बचा लिया है।

भारी बारिश के बाद भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर वाहनों की आवाजाही भी अवरुद्ध है। लगातार बारिश के कारण हुए भूस्खलन के कारण रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग का एक हिस्सा बुरी तरह प्रभावित हुआ है, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है।

केंद्रीय मंत्री और उधमपुर से भाजपा सांसद, जितेंद्र सिंह ने 'X' पर लिखा, "रामबन क्षेत्र में रात भर भारी ओलावृष्टि, कई भूस्खलन और तेज़ हवाएं चलीं, जिसमें रामबन शहर के आस-पास के इलाके भी शामिल हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है और दुर्भाग्य से 3 लोग हताहत हुए हैं और कुछ परिवारों की संपत्ति का नुकसान हुआ है। मैं डिप्टी कमिश्नर बसीर-उल-हक चौधरी के साथ लगातार संपर्क में हूं। समय पर और त्वरित कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन प्रशंसा का पात्र है, जिससे कई कीमती जानें बच गईं। वित्तीय और अन्य सभी तरह की राहत प्रदान की जा रही है। डीसी को बताया गया है कि अगर ज़रूरत पड़ी तो सांसद के निजी संसाधनों से भी जो भी ज़रूरत होगी, वह प्रदान की जा सकती है। अनुरोध है कि घबराएँ नहीं। हम सब मिलकर इस प्राकृतिक आपदा से निपटेंगे।"

Tags:    

Similar News