SwadeshSwadesh

संयुक्त राष्ट्र में पास हुआ टेरर फंडिंग रोकने का प्रस्ताव, भारत की बड़ी जीत

Update: 2019-03-29 06:18 GMT

नई दिल्ली। आतंकवाद पर लगाम लगाने की कोशिशों में भारत को बड़ी कामयाबी मिली है। चीन की मदद के दम पर आतंकी मसूद अजहर को बचाने वाले पाकिस्तान के लिए अब खुद को बचना मुश्किल होगा। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) ने शुक्रवार को आंतकी फंडिंग को रोकने का प्रस्ताव पास कर दिया। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी सदस्य अकबरुद्दीन ने इस मामले पर खुशी जाहिर की है।

शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी सदस्य अकबरुद्दीन ने पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के द्वारा पास किया गया प्रस्ताव आतंकी फंडिंग पर लगाम लगाएगा, जो देश आतंकियों को पनाह दे रहे हैं, वे लगातार इस तरह के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। अकबरुद्दीन ने बिना पाकिस्तान का नाम लिए कहा कि आतंकी आज नए-नए तरीकों से पैसे इकट्ठे कर रहे हैं और अपने मंसूबों को अंजाम दे रहे हैं। आतंकी नियमों को तोड़ने के लिए तैयार हैं और कुछ देश उनकी मदद भी कर रहे हैं। ये देश पहले भी लगातार इस तरह की हरकतें करते आए हैं। उन्होंने कहा कि ग्लोबल कम्युनिटी अगर एक्शन के लिए आगे आती है तो भारत इसके लिए पूरी तरह से तैयार है।

Similar News