Nainital Rape Case: उत्तराखंड के नैनीताल में सांप्रदायिक तनाव, उस्मान नाम के बुजुर्ग पर 10 साल की बच्ची से रेप का आरोप

Update: 2025-05-01 07:07 GMT

Nainital Rape Case

Nainital Rape Case : उत्तराखंड के नैनीताल में सांप्रदायिक तनाव उत्पन्न हो गया है। यहां 10 साल की नाबालिग बच्ची से बुजुर्ग द्वारा रेप किए जाने का मामला सामने आया है। रेप के आरोप के बाद बुधवार को भारी बवाल हुआ। गुरुवार को भी इसका असर दिख रहा है। लोगों ने सड़कों पर निकलकर नारेबाजी की तो अधिकतर स्कूल-कॉलेज और बाजार बंद रखे गए हैं।

जानकारी के अनुसार उस्मान नाम के बुजुर्ग पर एक बच्ची से रेप का आरोप है। बुधवार रात जब लोगों को यह बात पता चली तो पुलिस थाने का घेराव कर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। कुछ लोगों ने मसजूद के आस - पास के क्षेत्र में पथराव भी किया। स्थिति को तनावपूर्ण पाकर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। कुछ संगठनों ने गुरुवार को जुलूस निकाला। इसके अलावा इस घटना के विरोध में बाजार भी बंद किए गए हैं। पुरे शहर में भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस द्वारा रेप मामले की जांच की जा रही है।

उस्मान एक ठेकेदार है। आरोप है कि, उसने काम के बहाने बच्ची को घर बुलाया। उसे कुछ रुपए दिए। इसके बाद उसे कार में बैठाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उस्मान बच्ची को शहर के एक मुख्य मार्ग पर छोड़ कर चला गया। जब परिजनों को इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई।

इस मामले के सामने आने के बाद पूरे शहर में तनाव का माहौल था। रात में कई वाहनों और दुकानों को नुकसान पहुंचाया गया और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।

Tags:    

Similar News