SwadeshSwadesh

प्राकृतिक सुंदरता पाने के लिए सुबह करें सूर्य नमस्कार

Update: 2018-08-04 07:55 GMT

हेल्थ डेस्क। बदलती जीवनशैली का असर सेहत पर तो हो ही रहा है साथ ही हमारे सौंदर्य को भी खत्म कर रहा है। प्रदूषण, तनाव और भागदौड़ वाली जिंदगी से लोग समय से पहले ही बूढ़े दिखने लगे है। काम का अधिक दबाव होने से खुद के लिए समय नहीं मिल पाता है। इसलिए चेहरे पर झुर्रियां और दाग-धब्बे होने लगते हैं।

योग से शरीर को बहुत लाभ प्र्राप्त होता है। साथ ही त्वचा भी योग के प्रभाव से प्राकृतिक रूप से दमकने लगती है। योग के साधारण आसन से आंतरिक और बाहरी सुंदरता को पा सकते हैं। अगर रोजाना सुबह उठकर आधा घंटा सूर्य नमस्कार, कपाल भाती और धनुर आसन करें तो अपने यौवन को हमेशा बनाएं रख सकते हैं। चेहरे की झुर्रियों को हटाने में सूर्य नमस्कार और प्राणायाम दोनों ही लाभदायक है। योग करने से थकान दूर होती है और बढ़ती उम्र के प्रभाव को रोका जा सकता है।

प्राणायाम

रोजाना 10 मिनट का प्राणायाम शरीर की क्लींजिंग कर देता है। कपालभाती करने से खून साफ होता है। वहीं अगर ग्लोइंग स्कीन चाहते है तो रोजाना धनुर आसन करना चाहिए। योग से शरीर को लचीला बनाया जा सकता है। इससे रीढ़ की हड्डी और जोड़ो को लचीला बनाने में मदद मिलती है जो कि लंबे समय तक बना रहता है। योग से व्यक्ति एकदम फिट रहता है। इससे शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। शरीर हल्का रहता है और मांसपेशियां भी मुलायम होती है।

Similar News