SwadeshSwadesh

हमारे कार्यों और जनहितैषी योजनाओं के कारण जनता हम पर फिर से विश्वास करेगी - धर्मेंद्र प्रधान

मधुकर चतुर्वेदी

Update: 2022-02-01 06:15 GMT
लोगों में भरोसा जगा है और यह भरोसा मतदान में बदलेगा

वेब डेस्क/आगरा। भारतीय जनता पार्टी के उप्र विधानसभा चुनाव के चुनाव प्रभारी व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उप्र सरकार ने सभी वर्गों की सेवा की है और इसलिए हमें पूरा विश्वास है कि जनता हम पर फिर से विश्वास करेगी। धर्मेंद्र प्रधान आगरा के दो दिवसीय प्रवास पर थे। रविवार को उन्होंनें आगरा के प्रबुद्ध नागरिकों के साथ जेपी सभागार में प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी। बाद में स्वदेश से वार्ता में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं हुआ। उन्होंने ब्रजक्षेत्रवासियों ने शुरू से ही भाजपा की नीति में विश्वास जताया है और यहां के कार्यकर्ताओं ने जमकर मेहनत की है। उन्होंने कहा कि 10 फरवरी को पहले चरण के चुनाव से ही यहां कमल खिलना शुरू हो जाएगा।

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि जबसे भारतीय राष्ट्रीय राजनीति में प्रधानमंत्री आए हैं, तबसे लोगों के बीच एक आशा की किरण जगी है। लोगों में भरोसा जगा है और यह भरोसा मतदान में बदलेगा।

जयंत चौधरी अभी बच्चे हैं

केंद्रीय मंत्री अशोक प्रधान ने जाट समाज के भाजपा से नाराजगी के प्रश्न पर कहा कि यह कोरी अफवाह है। उन्होंने जयंत चौधरी पर व्यंग्य करते हुए कहा कि जयंत चौधरी अभी बच्चे हैं, अभी-अभी मैदान में आए हैं। इनके बारे में जितना कम बात करें, उतना अच्छा है। उन्होंने कहा कि जयंत चौधरी के पिता कितने दल-बदल कर चुके हैं। ये पहली बार किस गठबंधन से चुनाव लड़े थे। हमें पता नहीं था कि इनका ज्ञान इतना कमजोर होगा। जयंत बच्चे हैं, बच्चों को माफ कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि उार प्रदेश में भाजपा को 300 से अधिक सीटों पर विजय मिलेगी।

आजादी के बाद से सर्वोच्च पद (पद्मश्री, पद्मभूषण जैसे समान) कैसे मिलता था, आज विशेष काम करने वाले सामान्य लोगों को भी आज पद्मश्री मिल रहा है। केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का स्वागत महानगर अध्यक्ष भानू महाजन ने पुष्प भेंट कर किया। इस अवसर पर मुय रूप से केन्द्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी, राजस्थान से आए प्रवासी प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश जी, आगरा महानगर के प्रभारी एवं ब्रज क्षेत्र महामंत्री हेमन्त राजपूत, महानगर अध्यक्ष भानु महाजन व कार्यकर्ता मौजूद थे।

साधारण पृष्ठभूमि वालों को भी मिल रहा है सम्मान

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा समाज जीवन में रहकर उत्कृष्ट कार्य करने वाले साधारण पृष्ठभूमि के लोगों को पद्म समान मिल रहा है। यह देश के लिए गौरव की बात है। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात से माध्यम से अनुभवों का आदान प्रदान हो रहा है। नई पीढ़ी पोस्टकार्ड में माध्यम से जानकारियों को प्रधानमंत्री के साथ आदान प्रदान कर रही है। प्रकृति और मनुष्य के संतुलन के विषय में जागरूकता आ रही है।


Tags:    

Similar News