गजल गायक पंकज उधास का निधन, 72 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

चिट्ठी आई है से मिली थी पहचान

Update: 2024-02-26 11:01 GMT

मुंबई। प्रसिद्ध गजल गायक पंकज उधास का आज सोमवार को मुम्बई में निधन हो गया।  उन्होंने 72 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।  उनकी बेटी नायाब ने सोशल मीडिया परनिधन की जानकारी दी । उनकी मौत की खबर से बॉलीवुड जगत में शोक की लहर है। 


जानकारी के अनुसार, वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। पंकज उधास  फिल्म नाम में 'चिठ्ठी आई है...'गाना से पंकज उदास चर्चा में आए थे। ''चांदी जैसा रंग हो तेरा सोने जैसा बाल..'' गजल गाने वाले पंकज उधास की आवाज हमेशा के लिए शांत हो गई है। पंकज की बेटी नायब उधास ने अपनी एक पोस्ट में लिखा कि हमें आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि पद्मश्री पंकज उधास का निधन हो गया है। पिछले दस दिन से उनका इलाज चल रहा था। पंकज उधास का अंतिम संस्कार मंगलवार को किया जाएगा।

पंकज उधास ने छह साल की उम्र में संगीत की दुनिया में अपना करियर शुरू किया था। गायन का संस्कार उन्हें अपने घर से ही मिला था। उन्होंने संगीत की दुनिया में कदम रखा और यहीं के होकर रह गये। पंकज उधास के निधन के बाद गायक शंकर महादेवन और अन्य मशहूर हस्तियों ने भी दुख व्यक्त किया है।

Tags:    

Similar News